Arogya Sanjeevani आरोग्या संजीवनी क्या है – सारी जानकारी इस स्वास्थ्य बीमा के बारे में

कोरोना वायरस (Coronavirus OR COVID-19 ) ने पूरी दुनिया को एक मुश्किल दौर में लाके खड़ा कर दिया था । इस समस्या ने सब लोगों को कुछ न कुछ सिखाया है। हम सब को और हमारी सरकारों को।

उसमे हम सबके लिए पहली बात तो ये जरूरी है की हम अपने स्वास्थ का ध्यान रखें और दूसरा स्वास्थ्य बीमा की तरफ ध्यान दें। और सरकारों के लिए भी ये एक बड़ी सिक्षा है की उनके देश के लोग स्वास्थ्य बीमा कवर के अंदर हों।

सो ये स्वास्थ्य बीमा क्या है और Arogya Sanjeevani आरोग्या संजीवनी स्वास्थ्य बीमा क्या है। आज हम इस मुद्दे पे बात करेंगे।

स्वास्थ्य बीमा क्या है और क्यों लेना चाहिए

सो आखिर स्वास्थ्य बीमा है क्या। आपने बहुत से बीमा कंपनियों का विज्ञापन देखा होगा जो ये बोलता है की आपको २ तो ३ लाख का कवर मिलेगा अगर आप ये स्वास्थ्य बीमा लेंगे। सो इसका मतलब क्या है।

भगवान् न करे की आप बीमार पड़ें , पर अगर आप बीमार पड़ते हैं तो आपको डॉक्टर पे पास जाना पड़ेगा और कई बार इस बीमारी की वजह से आपको हॉस्पिटल में भर्ती भी होना पड़ता हैं। अब यहाँ से सरे खर्च शुरू होते हैं।

जैसे हॉस्पिटल में बेड का खर्च। . अलग अलग टेस्ट करवाना है उसका खर्च। डॉक्टर्स का फीस और भी कासी ख़र्चे। ये सब आपके जेब पे बहुत भरी पढ़ सकते है।

स्वास्थ्य बीमा यहाँ काम आता है। बीमा कम्पनीज ये सरे खर्चे उठाती है यानि की इन सबका पेमेंट करती है पर उसके लिए आपको स्वास्थ्य बीमा खरीदना पड़ता है इन कंपनियों से।

मतलब ये अन्य बीमा के तरह ही है पर इसका मक़सद स्वास्थ्य है। इसलिए इसे स्वास्थ्य बीमा कहते है।

पर यह बीमा सस्ता नहीं है। आप कितने का बीमा करते है उसपे भी निर्भर करता है। और ये थोड़ा जटिल भी है।

जैसे कौन कौन सी बीमारिया इस बीमा के अंतर्गत आएंगी। . कौन कौन सी नहीं आएंगी ये सब अलग अलग बीमा कम्पनीज का अलग अलग होता है। और महंगा भी होता है। सब का अलग अलग रेट है। सो लोग थोड़ा इसको समझ नहीं पते है और इससे दूर रहते है।

पर स्वास्थ्य बीमा एक बहुत ही महत्वपूर्ण और जरूरी व्यवस्था है। यह आवश्यक है। और खासकर ऐसे समय में जब हम Coronavirus OR COVID-19 की मार झेल रहे हैं यह और भी जरूरी हो जाताहै।

Arogya Sanjeevani आरोग्या संजीवनी क्या है

कमियों को पूरा करने के लिए और अधिक से अधिक लोगो को सस्ते दर पे बिमा प्रदान करने के लिए और लोगो को स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत लेन के लिए सरकार ने Arogya Sanjeevani आरोग्या संजीवनी स्वास्थ्य बीमा का एलान किया।

2019 के एक सर्वे के अनुसार खाई ५% लोग के पास ही स्वास्थ्य बीमा था और इसलिए सरकार ने जरूरी समझा की इस तरह का बीमा लाया जाये जो महंगा न हो और सरल हो। जो की लोग समझ सकें और खरीदने में हिचकिचाएं नहीं।

Arogya Sanjeevani आरोग्या संजीवनी बीमा इसी विचार से बनाया गया है।

Arogya Sanjeevani आरोग्या संजीवनी अन्य स्वस्थ बिमा से अलग कैसे है

  • इसका प्रीमियम काम है। जैसा हमने पहले कहा की यह बीमा आम जनता के लिए है जिसे कोई भी खरीद पाए और इसलिए इसका प्रीमियम काफी काम रखा गया है।
  • सरल है – इसे समझना बहुत आसान है। लगभग सभी बीमारिया इसके अंतर्गत कवर्ड है और अन्य बीमा कंपनियों द्वारा लाई स्वास्थ्य बीमाओं के अपेक्षा काफी सरल है
  • सह-भुगतान राशि – ५% जो की सबसे कम है।

Arogya Sanjeevani आरोग्या संजीवनी की खास विशेषताएं

ये एक बेसिक हेल्थ प्लान है जिसमे भुगतान राशी 1 से 5 लाख की होती है और प्रीमियम 4000 से 7500 तक हो सकता है। इसे आप अकेले , या पारिवारिक रूप से ले सकते हैं जिसमे जिसमें पति-पत्नी, बच्चे, माता-पिता और सास – ससुर शामिल हो होते हैं।

  • बीमा राशि कितनी है : 1-5 लाख रु
  • पॉलिसी की अवधि: 1 वर्ष
  • कब तक ये पालिसी चल सकती है ? : आजीवन ( आपको हर साल प्रीमियम देना पड़ेगा )
  • आयु सीमा : 18-65 वर्ष (आश्रित बच्चे: 3 महीने से 25 वर्ष)
  • सह-भुगतान: बीमा राशि का 5%
  • नो-क्लेम बोनस: ५ से ५०% ( यानि की छूट अगर आप बीमा को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ी तो )

Arogya Sanjeevani में कौन सी बीमारिया कवर्ड है?

  • अस्पताल में भर्ती हुए तो अस्पताल के कमरे का किराया
  • डॉक्टर की फीस और नर्सिंग खर्च
  • ऑपरेशन थिएटर और ICU का चार्ज
  • सर्जन, एनेस्थेटिस्ट, मेडिकल प्रैक्टिशनर, सलाहकार, विशेषज्ञ शुल्क
  • अस्पताल में रहने के दौरान उपयोग की जाने वाली दवाएं
  • एम्बुलेंस शुल्क
  • भर्ती होने से पहले और बाद में होने वाले खर्च शामिल
  • सभी डेकेयर उपचार कवर किए जाते हैं (लेकिन ओपीडी कवर्ड नहीं है)
  • यह आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी के तहत रोगी की देखभाल के उपचार को भी कवर करता है।
  • आधुनिक उपचार स्टेम सेल थेरेपी, रोबोट सर्जरी, ओरल कीमोथेरेपी, बैलून सिनुप्लास्टी, इंट्रा विट्रियल इंजेक्शन, अन्य। चिकित्सकीय और प्लास्टिक सर्जरी केवल चोट या किसी बीमारी के कारण होने वाले उपचार को भी कवर किया जाता है।
  • मोतियाबिंद बीमा राशि का 25% या 40,000 रुपये तक कवर किया जाता है, जो भी कम हो, प्रति आंख।
  • Coronavirus OR COVID-19 की वजह से आप भर्ती हैं तो उसका भी खर्च शामिल है

इसमें 5% का सह-भुगतान शामिल है, जो ग्राहक को अपनी जेब से बीमित राशि के 5% का भुगतान करता है, जबकि शेष लागत बीमाकर्ता द्वारा वहन की जाती है।

Arogya Sanjeevani आरोग्या संजीवनी में क्या शामिल नहीं है ?

  • OPD शामिल नहीं है
  • कोई टेस्ट आप करवाते है डॉक्टर की सलाह पे तो वो भी शामिल नहीं है ( अगर आप अस्पताल में भर्ती है तो ये सरे टेस्ट शामिल हो जाते है )
  • कॉस्मेटिक या प्लास्टिक सर्जरी शामिल नहीं है
  • मोटापा और वजन नियंत्रण शामिल नहीं है
  • शराब या नशीली दवाओं के दुरुपयोग के उपचार और पुनर्वास शामिल नहीं है
  • खतरनाक या साहसिक खेल से चोट शामिल नहीं है

और भी कई चीजें है जो शामिल नहीं है या है और ये उनके पात्रता पत्र में मिल जायेगा।

लेकिन ये भी समझना जरूररी है की बाजार में बहुत सरे और भी बेसिक प्लान्स हैं सो आप को Arogya Sanjeevani आरोग्या संजीवनी लेना चाहिए की नहीं ये आपको सब कुछ देख और समझ के लेना होगा। पर Arogya Sanjeevani आरोग्या संजीवनी एक काम दाम में बहुत ही अच्छा स्कीम है जो आप जरूर देख सकरे हैं।

Arogya Sanjeevani का प्रीमियम कितना पड़ेगा

ये एक बेसिक हेल्थ प्लान है जिसमे भुगतान राशी 1 से 5 लाख की होती है और प्रीमियम 4000 से 7500 तक हो सकता है।

Arogya Sanjeevani आरोग्या संजीवनी का प्रीमियम का भुगतान कैसे होगा ?

जैसा की बाकि बीमा योजनाओं के साथ है उसी तरह यहाँ भी आप प्रीमियम का भुगतान कई तरीकों से कर सकते हैं . यानी आप इंश्‍योरेंस प्रीमियम का पेमेंट सालाना, छमाही, तिमाही या मासिक आधार पर कर सकते हैं. इससे प्रीमियम में कोई बदलाव नहीं आएगा और आप पूरे देश में कही भी रहें प्रीमियम एक जैसा ही रहेगा

क्या कोई फ्री लुक पीरियड है ?

फ्री लुक पीरियड वो है जिसमे पॉलिसी की शर्तों को पढ़ने और समझने के लिए लोगों को समय मिलता है।

इसलिए इसमें भी लोगों को कम से कम 15 दिनों का समय मिलेगा. यह समय पॉलिसी मिलने की तारीख से शुरूहो जायेगा . अगर पॉलिसी इस समय अवधी में समझ में नहीं आती है तो आआप इसे वापस (केंसल) कर सटे हैं।

कौन कौन से बैंक Arogya Sanjeevaniस्कीम देते हैं ?

  • SBI General Insurance
  • Future General Insurance
  • HDFC ERGO
  • Bajaj Allianz General Insurance
  • Edelwise Insurance
  • Kotak Mahindra Insurance
  • Religare
  • TATA AIG Insurance
  • United India Insurance
  • Navi General Insurance

और भी कई हैं.


क्या आपको Arogya Sanjeevani खरीदना चाहिए ?

हर बीमा प्लान एक विशिष्ट समूह को लेके प्लान किया जाता है।

जैसा हमने पहले बताया के ये एक बेसिक प्लान है तो की काम खर्चे में अच्छा खासा बीमा कवर देता है और इसलिए छोटे शहरों और गाओं के लिए यह एक अच्छा बीमा प्लान है।

और बड़े शहरों में भी पहली बार बीमा खरीदने वालो के लिए भी ये एक अच्छा ऑप्शन है।

सह भुगतान भी अगर आप देखें तो ऐसे वर्ग को ही लेके प्लान किया गया है। इसलिए सह भुगतान राशि भी काफी काम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *